फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 25 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
चंपावत। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केवल एक त्रुटि से पूरा निर्वाचन कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व पूरी सुरक्षा के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाना, समय से मतदान प्रारंभ कराना और प्रत्येक घंटे में हुए मतदान की सूचना से अवगत कराने के साथ मतदान संपन्न होने पर पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित मतपेटी जमा कराने वाले स्थान तक लाना है।
विज्ञापन


क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए 24 घंटे कार्रवाई के लिए तैनात रहे। उन्होंने बताया कि जिले में 38 पोलिंग पार्टियों सहित आठ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इस मौके पर परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, डायट प्रवक्ता डा.एमपी जोशी और अखिलेश श्रीवास्तव ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed