{"_id":"5b9a9c67867a550138569d8b","slug":"151536859239-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कर्मियों ने किया डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कर्मियों ने किया डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोक निर्माण मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला इकाई का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को डिविजन कार्यालय में कर्मियों ने बांहों में काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता, खंडीय अध्यक्ष अंबा दत्त जोशी के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने मिनिस्टीरियल संवर्ग की सेवा नियमावली प्रख्यापित करने, पदों को संवर्गीय करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।
मांगों को लेकर कर्मचारी 15 सितंबर तक बांहों में काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे, उसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जाएगा। वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी, सुनील वर्मा, गिरीश जोशी, किशोर गहतोड़ी, अनिल कुमार, निर्मल मेहता, अर्जुन चंद्र, पुष्पलता आर्या आदि थे।