{"_id":"5b4ce5b94f1c1b49748b5322","slug":"151531766201-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर्व पर जिले भर में रही पौधरोपण की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व पर जिले भर में रही पौधरोपण की धूम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत/ लोहाघाट/ टनकपुर/ बनबसा। हरेला पर्व पर जिले भर में पौधरोपण कार्यक्रम की धूम रही। विभिन्न स्थानों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। स्कूली बच्चों के साथ ही सभी लोगों को रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
एसपी गुंज्याल ने पुलिस लाइन में, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। विद्यार्थी परिषद की ओर से मार्डन इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। जिला सह संयोजक हरीश जोशी, नगर उपाध्यक्ष शंकर जोशी, सह नगर मंत्री मुकेश जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ मौजूद थे। त्यारसौं में बाएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण किया गया। यहां बीडीओ डॉ.अमित ममंगाई, परियोजना अधिकारी डॉ.दिनेश रतूड़ी, गौरव साहनी, अंशुल आर्या, मदन सिंह, अमेरिकी शोध छात्रा बेबरली हार्क, साइना मौजूद थे। जीजीआईसी परिसर में प्रधानाचार्या निधि सक्सेना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी भुवनेश्वरी नेगी व भवान गिरि के नेतृत्व में छात्राओं ने पौधरोपण किया।
जीआईसी सिप्टी में प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य, अर्जुन सिंह, ललित मोहन बोहरा, भुवन चंद्र जोशी आदि ने पौधरोपण किया। लोहाघाट आदर्श थाना परिसर में एसओ मनीष खत्री के दिशा-निर्देशन में पौधरोपण किया। पंचेश्वर में कोतवाल डीएल वर्मा ने लोक गायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी स्मारक में पौधरोपण किया। राजकीय जूनियर हाईस्कूल खीड़ी पोखरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर मिश्रा पौधरोपण किया। वन अनुसंधान रेंज पिथौरागढ के इंटरप्रिटेशन सेंटर लोहाघाट अनुसंधान परिसर में औषधीय पौधे लगाए। रेंजर केआर टम्टा ने जामुन और रायनगर चौड़ी में 82 साल की महादेवी आमा ने पुत्र जीवा पौध लगाया। बनबसा क्षेत्र में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। आंबेडकर ग्राम फागपुर में ग्रामप्रधान गीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। चंदनी, गुदमी, देवीपुरा, बमनपुरी में ग्रामीणों को पौधरोपण करने को प्रेरित किया। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में कई प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।
विज्ञापन
टनकपुर। हरेला क्लब की ओर से एआरटीओ कार्यालय परिसर में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल व सीओ आरएस रौतेला की अगुवाई में पौधे रोपे गए। क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट, सचिव भुवन जोशी, एडवोकेट शंकर गड़कोटी, डा. वीके जोशी, डा. दीपक गहतोड़ी, धीरेंद्र खर्कवाल, विद्या जुकरिया, शांति भट्ट, दीपा नरियाल थे। हरित सेवा समिति ने स्मृति वन में पौधे रोपे। समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट, आनंद महर, मो. उजैर अहमद अंसारी, सरदार जसवंत सिंह उर्फ बब्बू, देवेंद्र देवा, नरेंद्र पंत, मोहन जोशी, भुवन गड़कोटी थे। श्यामलाताल क्षेत्र में मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय की अगुवाई में बूम में वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, केएन तिवारी, पूर्व प्रधान हेमा कनवाल ने पौधरोपण किया।
जापानी मियावाकी तकनीक से रोपे गए सात हजार पौधे
चंपावत। हरेला पर्व पर गौड़ी रोड पर जापानी मियावाकी तकनीक से विभिन्न प्रजाति के सात हजार पौधे लगाए गए। करीब पचास नाली भूमि में आलाप संस्था के नेतृत्व में किए गए पौधरोपण कार्य में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं, एनसीसी, एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस जवानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आलाप संस्था की शीबा सेन, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीएफओ केएस बिष्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, सहायक निबंधक पीएस राणा, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, डॉ.आरके जोशी, निशा पांडेय आदि मौजूद थे।