{"_id":"5b463d464f1c1b5d478b608d","slug":"151531329862-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा काल में शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से तीन पदोन्नति मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा काल में शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से तीन पदोन्नति मिलें
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ ने सेवाकाल में अनिवार्य रूप से तीन पदोन्नति देने की मांग की है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के जरिए 27 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। विधायक ने मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और मंत्री जगदीश अधिकारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विधायक को दिए ज्ञापन में एसीपी का लाभ, सातवें वेतनमान के बाद वरिष्ठ-कनिष्ठ वेतन निर्धारण की विसंगति को ठीक करने, 2008 के त्रुटिपूर्ण कोटिकरण को निरस्त कर एक्ट में अंतरमंडलीय स्थानांतरण काउंसलिंग, एलटी का चयन वेतनमान लेवल 10 और प्रवक्ता का प्रोन्नत वेतनमान लेवल 12 करने, शिक्षा बंधुओं को पूर्व सेवा का लाभ देने की मांग की है।
इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक नरेश राय, सुनील पांडेय, मेनका वर्मा, प्रकाश उपाध्याय, दिवाकर हलदार, दीपक सोराड़ी, अर्जुन सिंह, सतीश जोशी, राजेंद्र गड़कोटी मौजूद थे।