{"_id":"5accf2d14f1c1b4b3e8b45f3","slug":"151523380945-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रैक्टर-ट्रालियों के पंजीकरण से ट्रक मालिकों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रैक्टर-ट्रालियों के पंजीकरण से ट्रक मालिकों में गुस्सा
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। वन निगम खनन प्रभाग की ओर से शारदा से खनिज निकासी के लिए डेढ़ दर्जन और नए ट्रैक्टर-ट्रालियों को अनुमति देने से शक्तिमान ट्रक मालिकों में खासा रोष पैदा हो गया है। उन्होंने खनन विभाग के फैसले के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, नए ट्रैक्टरों के पंजीकरण करने के विरोध में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी ने पद से इस्तीफा देने के साथ ही कार्यकारिणी भंग कर दी है। बहरहाल नए ट्रैक्टर-ट्रालियों के पंजीकरण के विवाद से एक बार फिर शारदा से खनिज निकासी में अवरोध पैदा होने की आशंका है।
शारदा से गत वर्ष तक खनिज निकासी सिर्फ शक्तिमान ट्रकों से होती रही, लेकिन इस वर्ष ट्रैक्टर-ट्रालियों से भी खनिज निकासी की अनुमति को लेकर शुरू से विवाद की स्थिति पैदा होती रही। इसके विरोध में जनवरी में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने आंदोलन कर एक सप्ताह तक खनिज निकासी ठप रखी। हाइकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा नौ ट्रैक्टर-ट्रालियों को अनुमति देने एवं इसके बाद नए ट्रैक्टरों के पंजीकरण पर रोक के आश्वासन पर ट्रक मालिकों ने आंदोलन खत्म कर निकासी शुरू की थी। इस बीच हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खनन प्रभाग ने 18 और नए ट्रैक्टर-ट्रालियों के पंजीकरण की कार्रवाई शुरू की है। खनन अधिकारी हरीश पाल ने बताया कि एआरटीओ द्वारा हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विभाग को नए ट्रैक्टरों की सूची भेजी है। जिनका नियमानुसार पंजीकरण किया जा रहा है।