{"_id":"5ac7b2984f1c1bc3618b5e4f","slug":"151523036824-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखीढांग में शराब की दुकान के विरोध में सुगबुगाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखीढांग में शराब की दुकान के विरोध में सुगबुगाहट
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। आबकारी विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ में बसे बृजनगर सूखीढांग कस्बे में देशी और विदेशी शराब की दुकानों के विरोध में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शुक्रवार को सूखीढांग में तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता और धूरा के बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह राणा के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से शराब की प्रस्तावित दुकानों के विरोध का ऐलान किया। तय किया गया कि सात अप्रैल को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
बताते चलें कि पिछले साल भी ग्रामीणों ने बृजनगर सूखीढांग में शराब की दुकानों के विरोध में एक माह तक आंदोलन चलाया था। विभाग ने आंदोलन के बावजूद स्थानीय शराब माफिया से मिलकर दुकान खोलने का प्रयास किया, जिसका ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध किया। इस मामले में चार महिलाओं और आठ ग्रामीणों के खिलाफ एकतरफा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। जिन पर अभी भी मुकदमा चल रहा है। फिर से शराब की दुकानों के टेंडर लगने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। बैठक में धूरा की प्रधान लक्ष्मी देवी, जौल की भागीरथी तिवारी, सिलाड़ की पूजा सिंह, नंदाबल्लभ जोशी, कांतिबल्लभ जोशी, इंद्र सिंह राणा, स्वरूप राम, नाथ सिंह, कृष्णानंद, मनोज, महेश चंद्र, अंबादत्त चौड़ाकोटी, योगेश बिष्ट, मोहन चंद्र, मुकेश चंद्र, हयात सिंह, घनश्याम जोशी आदि ने विचार रखे।