{"_id":"5ac7b2924f1c1bda618b5e57","slug":"151523036818-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में 251 नए वोटर सम्मानित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में 251 नए वोटर सम्मानित हुए
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लाक सभागार में भाजयुमो ने मिलेनियम वोटर महाभियान कार्यक्रम में इस साल पहली जनवरी को 18 वर्ष पूरे कर चुके क्षेत्र के 251 नये वोटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के लिए समझदारी से मतदान बेहद जरूरी है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट की अध्यक्षता व जिला महामंत्री श्याम ढेक व राजेश उप्रेती के संचालन में हुए कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया, ब्लाक प्रमुख निर्मल महरा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश चम्याल, विक्रमनाथ गोस्वामी, सागर मौनी, प्रवीण पाटनी, मनोज जोशी, तारादत्त पचौली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।