फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा के नजदीक डुंगराबोरा में धारापानी के पास बुधवार शाम को हुई बोलेरो कार हादसे की वजह लापरवाही है। पंचेश्वर (किमतोली) कोतवाली के थानेदार डीएल वर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या दुर्घटना का कारण वाहन चलाने में लापरवाही नजर आ रही है। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए थे। वहीं नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने के चलते तीन दिन पूर्व पुलिस ने इस वाहन को सीज किया था। और इसे बुधवार को ही छोड़ा गया था।

बुधवार की रात को यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर धारापानी के पास कार (संख्या यूके 03पीए/0568) बुधवार शाम को करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए थे। बुरी तरह घायल चालक दशरथ सिंह, गोविंद सिंह और इंद्रा देवी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। इनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं लोहाघाट अस्पताल लाए गए दो घायल हीरा सिंह व योगिता को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



गुमदेश क्षेत्र में वाहन कम, हादसों में मौत ज्यादा
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र में वाहनों की संख्या कम है, लेकिन यहां सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की तादात काफी अधिक है। इस वर्ष इस क्षेत्र में तीन बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के तीन जवानों सहित कुल दस लोग जान गंवा चुके हैं, 17 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दूरस्थ इलाके में भले ही पंचेश्वर (किमतोली) कोतवाली है, लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान बेहद कम चलता है। ओवरलोडिंग, वाहनों का फिटनेस न होना और तेज ड्राइविंग आम है। इस साल पहली जनवरी को मडलक के पास एक जीप खाई में गिर गई थी। जिसमें चार नेपाली सहित छह लोगों की मौत हुई। चार सितंबर को मटियानी के पास हुई दुर्घटना में एसएसबी के तीन जवान सहित चार लोगों की मौत और दो यात्री घायल हुए। 27 दिसंबर को डुंगराबोरा में सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि विभाग में स्टाफ की कमी है। विभाग की प्राथमिकता व्यस्त सड़कों पर चेकिंग करने की रही है। इसके चलते दूरदराज के रूटों पर चेकिंग कम हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed