{"_id":"5a3d409c4f1c1bd0408be7ce","slug":"151513963676-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद में काजल, निशा, दीपा और कविता रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद में काजल, निशा, दीपा और कविता रही अव्वल
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी में गणित दिवस के अवसर पर महान गणितज्ञ रामानुजम का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड के साथ ही छात्राओं की वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में काजल जोशी ने बाजी मारी।
माध्यमिक स्तर पर लड़कियों के लिए गणित विषय की अनिवार्यता के पक्ष और विपक्ष में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में काजल जोशी ने पहला, निशा चौधरी और दीपा नरियाल ने दूसरा और कविता महर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के गणित ओलंपियाड में अंकित जोशी, गौरव जोशी, पंकज जोशी पहले तीन स्थानों में रहे। माध्यमिक वर्ग में गौरव कुमार पहले, मनीष भट्ट, रमेश सिंह और कृष्णानंद भट्ट दूसरे तथा बसंत बिनवाल और चांदनी रैंसवाल तीसरे स्थान में रहे। उच्च माध्यमिक वर्ग में रवि बोहरा पहले, हिम्मत सिंह दूसरे और विमल किशोर तथा राहुल कुमार तीसरे स्थान में रहे।
इससे पूर्व मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
ब्लाक विज्ञान समन्वयक नवीन पंत के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी, उमेद सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, अनिल कुमार, गौरव सिंह, विजेता राणा, सरस्वती अधिकारी, नवीन चंद्र पांडेय, अंकित गड़कोटी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
दीपिका, रजनी, नेहा, आयुष व निकिता बने विजेता
पाटी (चंपावत)। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी में गणित दिवस हुई प्रतियोगिताओं में दीपिका, रजनी, नेहा, आयुष व निकिता ने बाजी मारी। शिक्षक रवीश पचौली के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश राम ने पुरस्कृत किया। कक्षा वार गणित प्रश्नोत्तरी में कक्षा छह में दीपिका, मनीष, रीमा, कक्ष सात में रजनी, बबीता, निकिता और कक्षा आठ में नेहा, कंचन आयुष क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। गणित सूत्र प्रतियोगिता में रामानुज सदन की नेहा, दीपिका, देवेंद्र ने पहला, आर्य भट्ट सदन के आयुष, धीरज, मनीष ने दूसरा और पाइथागोरस सदन की निकिता, नितिन, निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी भी हुई। इस मौके पर ममता जोशी, सुशीला जोशी, हयात राम, रजनी गहतोड़ी, जानकी जोशी आदि मौजूद थे।