फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पॉलिथीन का प्रयोग करते चार व्यापारी पकड़े, जुर्माना वसूला

पॉलिथीन का प्रयोग करते चार व्यापारी पकड़े, जुर्माना वसूला

Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग करते चार व्यापारी पकड़े, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल के निर्देश पर शनिवार को तहसील और नगर पालिका प्रशासन ने शहर में अचानक पॉलिथीन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान चार व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। उनसे पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।


तहसीलदार जोगा सिंह एवं ईओ जयवीर सिंह राठी के नेेतृत्व में मारे गए छापे में व्यापारी सुरेश छत्रपाल, राजाराम गंगा प्रसाद, नखरे शखावत के अलावा दिल्ली मेकअप बाजार प्रतिष्ठान से करीब पांच किलो पॉलिथीन जब्त की गई। ईओ ने बताया कि चारों व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई में जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, पूरन लाल साह, प्रकाश नेगी, शगुन सक्सेना आदि शामिल थे। इधर अचानक हुई छापे की कार्रवाई का पता चलने पर अधिकतर व्यापारियों ने दुकान में रखी पॉलिथीन को टीम के पहुंचने से पहले ही ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed