{"_id":"59d27c274f1c1bd1538b5708","slug":"151506966567-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री में मंजीत, रोहित, शकुंतला, सूरज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री में मंजीत, रोहित, शकुंतला, सूरज ने मारी बाजी
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत/ लोहाघाट। गांधी जयंती पर जिला मुख्यालय में खेल विभाग की ओर से विभिन्न वर्गो में क्रास कंट्री में मंजीत, रोहित, शकुंतला, और सूरज ने बाजी मारी।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। अंडर-14 वर्ग की चार किमी दौड़ में मंजीत नयाल, अंडर-17 की पांच किमी दौड़ में रोहित रावत, महिला ओपन वर्ग की चार किमी दौड़ में शंकुतला भंडारी, पुरुष ओपन वर्ग की दस किमी की दौड़ में सूरज सिंह प्रथम रहे। निर्णायक प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, नरेश जोशी आदि शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, डीआईओ नारायण सिंह बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
लोहाघाट में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में रोहित, बालिका ओपन में बबीता और पुरुष ओपन वर्ग में सुनील ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतियोगियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा द्वारा समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। पूर्व डीओ प्रहलाद सिंह मेहता के संचालन हुई दौड़ के निर्णायक गोविंद बोहरा, बल्लू माहरा, जीवन राय, दीप जोशी, नरेंद्र अधिकारी, दीपक अधिकारी थे।