फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सीमांत तल्लादेश में शुरू हुई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा

सीमांत तल्लादेश में शुरू हुई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा

Sat, 30 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीमांत तल्लादेश में शुरू हुई बीएसएनएल की मोबाइल सेवा

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र को दीवाली से पूर्व मोबाइल फोन सुविधा की सौगात मिली है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से यहां पोलप ग्राम पंचायत की ऊंची पहाड़ी में मोबाइल टावर स्थापित कर उसे शुरू कर दिया है। मोबाइल सेवा शुरू होने से शनिवार की सुबह से सीमा क्षेत्र के गांवों का माहौल बदला बदला दिखा। ग्रामीणों के घरों में अब तक महज शोपीस बने मोबाइल फोन एकाएक घनघनाने लगे। जिसको लेकर ग्रामीणों की खुशी की सीमा नहीं रही।

गौरतलब है कि अब तक सीमा क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में सीमा सुरक्षा के कारणों के चलते मोबाइल फोन सेवा की सुविधा मौजूद नहीं थी। हालांकि सीमा क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा अन्य निजी कंपनियों की ओर से मोबाइल टावर तो लगाए गए थे, लेकिन उनमें सिग्रल की सुविधा नहीं दिए जाने से सीमांत क्षेत्र के तामली, पोलप, बचकोट, रायल, कारी, उरी, सिमियाउरी, मोस्टा, बंडा, बकोड़ा, कर्ण, कंडोला, बिरमोला, नाग आदि ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को संचार सुविधा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


बीते साल तल्लादेश क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से चलाए गए आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने पोलप में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने को स्वीकृति प्रदान की थी। एक पखवाड़े पूर्व मोबाइल टावर को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा था तो तकनीकी खराबी आ गई। बीएसएनएल की ओर से टावर की इस तकनीकी खामी को दूर कर शनिवार से मोबाइल टावर की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा त्यौहार की खुशी हुई दुगनी
चंपावत। सीमांत क्षेत्र में दहशरा पर्व के दिन बीएसएनएल की मोबाइल सेवा शुरू होने के कारण ग्रामीणों की दशहरा त्यौहार की खुशियां दुगनी हो गई। भुवन जोशी, विपिन जोशी, कैलाश चंद्र, भुवन पांडेय, देवेंद्र जोशी, प्रहलाद सिंह, महा सिंह, जगत सिंह, दीवान सिंह, दान सिंह आदि ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मोबाइल सेवा शुरू होने की खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed