{"_id":"593ecda31126f468578b4587","slug":"151497288099-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सीखी योग की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सीखी योग की बारीकियां
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान पाटी शाखा की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में चल रहा 10 दिनी योग शिविर संपन्न हो गया है। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं और लोगों ने प्रतिभाग कर योग की बारीकियां सीखी।
योग शिक्षक रवीश पचौली ने सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम के अलावा विभिन्न प्रकार की मुद्राओं की जानकारियां दी। शिविर के दौरान प्रतिदिन साधकों को भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उदगीत एवं प्रणव प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षक पचौली ने साधकों से प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि योग करने से जहां व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इस मौके पर तुलसी प्रसाद ओली, दीपक भट्ट, आनंद जोशी, महेश जोशी, कमलाकांत, तन्मय, प्रवीण आदि साधकों ने शिविर के दौरान के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन