फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बजट ऐसा हो कि हर चेहरे पर हो मुस्कान

बजट ऐसा हो कि हर चेहरे पर हो मुस्कान

Thu, 08 Jun 2017 12:07 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
बजट ऐसा हो कि हर चेहरे पर हो मुस्कान
 उत्तराखंड की दो महीने पुरानी भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज है। जितनी अधिक सीटें उसे लोगों ने दी है, उतनी ही बड़ी अपेक्षाएं उससे लोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार से शुरू विधानसभा के सत्र में प्रस्तुत होने वाले पहले बजट से लोगों को उम्मीदें भी बेशुमार है। अर्थव्यवस्था के पटरी पर दौड़ने, किसानों से लेकर नौजवान और आम लोग तक बेहतरी की आस संजोए हैं। बजट पर आम लोगों की प्रतिक्रिया में भी यही बात झलक रही है।
विज्ञापन


छोटे व्यापारियों पर ध्यान दें
चंपावत। खड़ी बाजार के व्यापारी बसंत पांडेय का कहना है कि बजट में छोटे और मंझोले व्यापारियों के हित पर खास ध्यान दिया जाए। व्यापारियों का ये वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर होता है, लेकिन कारोबार की अहम कड़ी है।
विज्ञापन


कम हो रसोई की महंगाई
चंपावत। गृहणी कमला कार्की का कहना है कि महंगाई से रसोई का ठीक से चलना आसान नहीं रह गया है। लिहाजा खाने-पीने की सामग्री की कीमतों को कम करने वाले कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षा शुल्क से निजात मिले
चंपावत। नौजवान कैलाश भट्ट का कहना है कि बजट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों पर भी नजरें इनायत की जानी चाहिए। प्रतियोगी पुस्तकें सस्ती हों। परीक्षा शुल्क माफ होने के अलावा परीक्षा देने के लिए आवाजाही में किराए से छूट मिलें।


किसानों को वक्त पर मिले बीज-खाद
चंपावत। किसान सुंदर सिंह का कहना है कि जंगली जानवरों ने कई सालों से जीना मुहाल कर दिया है। इस परेशानी से निपटने को ठोस उपाय हो। सिंचाई के अलावा बीज, खाद और खेती से संबंधित उपकरण वक्त पर रियायती दर पर मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed