फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15 thousand devotees visited the mother

Champawat News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए

Fri, 01 May 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees visited the mother
ठूलीगाड़ में आराम करते श्रद्धालु। स्रोत: प्रशासन
पूर्णागिरि/ टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बारिश से एक पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल में दिक्कत आई, अब लाइन की शाम को मरम्मत पूरी कर ली गई। इधर मेला स्पेशल ट्रेन खचाखच भर कर पहुंची।
विज्ञापन

दो दिनों में हल्की बरसात के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलते ही श्रद्धालु शुक्रवार को आना तेज हो गए। ट्रेन, बस, निजी वाहनों से पड़ाव क्षेत्रों में पहुंचने लगे। इस बीच ठूलीगाड़ में खासी गहमा गहमी रही। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा होते ही दिन भर श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ते रहे। बृहस्पतिवार की बारिश से निगालीगाड़ और भवानीगाड़ पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई इससे पानी की सप्लाई में दिक्कत आ गई।
विज्ञापन

समिति ने तत्काल मरम्मत की मांग की। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत पूरी कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। इधर नगर के शारदा घाट में दिन भर श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते रहे। मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को भी गुजरते रहे इससे नगर क्षेत्र भी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed