{"_id":"5caa41b6bdec22147761073a","slug":"141554661814-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने बार्डर पर खोला संयुक्त सहायता केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने बार्डर पर खोला संयुक्त सहायता केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नवरात्र पर सिद्धनाथ बाबा के दर्शन के लिए नेपाल जाने वाले पूर्णागिरि के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सीमा पर एसएसबी ने संयुक्त सहायता केंद्र बनाया है। इसमें एसएसबी के अलावा नेपाल के एपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी के निर्देश पर वाहिनी की बनबसा स्थित ए कंपनी ने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के निकट एक संयुक्त सहायता केंद्र स्थापित किया है। एसएसबी 57वीं वाहनी ए कंपनी के कामांडर (इंस्पेक्टर) आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि उक्त संयुक्त सहायता केंद्र में एसएसबी के अलावा नेपाल एपीएफ के जवान हर समय मौजूद रहेंगे। भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले मेला यात्रियों के अलावा आम जन भी इस केंद्र से किसी तरह की जायज सहायता ले सकेंगे।