{"_id":"5c06b050bdec2241a91137e8","slug":"141543942224-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावर बाघ पकड़ने को वन विभाग ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावर बाघ पकड़ने को वन विभाग ने साधी चुप्पी
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के द्वान बीट में बाघ द्वारा छीनीगोठ के युवक को निवाला बनाने की घटना के बाद बाघ पकड़ने की तैयारी में लगे वन विभाग ने जंगल में अब तक पिंजरा नहीं लगाया है।
वहीं घटना स्थल के आसपास लगाए गए सीसी कैमरों की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष है।
23 नवंबर को शारदा रेंज के जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए छीनीगोठ निवासी किशन राम (23) को बाघ ने मार डाला था।
इसके बाद वन विभाग हमलावर बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने की तैयारी में जुट गया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने के बाद अब विभाग ने भी चुप्पी साध ली है।
वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार का कहना है कि हमलावर बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मांगने को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है।