{"_id":"5c057ae1bdec22414c643e06","slug":"141543863009-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा और वन रक्षकों को दिए वनों की सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दरोगा और वन रक्षकों को दिए वनों की सुरक्षा के टिप्स
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में सोमवार को वन दरोगा और वन रक्षकों को वनों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। इसमें चंपावत के विभिन्न रेंजों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में वनों में अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट की अध्यक्षता में दिया गया। उन्होंने वन दरोगा, वन रक्षकों को वनों को सुरक्षित रखने के लिए मनोयोग के साथ जंगलों में गश्त करने को कहा। आगामी फायर सीजन को लेकर फील्ड कर्मचारियों से चर्चाएं की। वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने वन कर्मचारियों को वन्य जीवों की सुरक्षा, जंगलों में शिकार, वनों में लोगों के माध्यम से किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने के निर्देश दिए।
डीएफओ ने गांव-गांव में जाकर जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को फायर लाइन साफ करने की जानकारी समय-समय में देने को कहा। वहां वन दरोगा पुष्कर सिंह, हरीश भट्ट, वन रक्षक प्रकाश गोस्वामी, करम सिंह, नवीन वर्मा समेत देवीधुरा, भिंगराड़ा लोहाघाट, काली कुमाऊ के कर्मचारी मौजूद थे।