{"_id":"5be862bebdec2269a642c1b8","slug":"141541956286-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के नाम गायब होने के मामले की जांच पूरी, रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के नाम गायब होने के मामले की जांच पूरी, रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के लाल ईमली पड़ाव वार्ड में मतदाता सूची से वोटरों के नाम गायब होने के मामले की जांच पूरी कर डीएम को सौंप दी गई है। जांच में 154 पुराने और 60 नए मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले हैं। प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
वार्ड संख्या सात लाल ईमली पड़ाव की मतदाता सूची बनाने में लापरवाही का मामला सामना आया। दो पूर्व सभासदों समेत वार्ड के काफी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने पर मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम से की गई। डीएम एसएन पांडेय ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को जांच सौंपी।
एसडीएम ने बताया कि जांच में 214 नए एवं पुराने मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले हैं। उन्होंने बताया कि डीएम द्वारा रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।