{"_id":"5bd4ac66bdec2269612ac856","slug":"141540664422-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा न करने वालों को भेजा दूसरा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा न करने वालों को भेजा दूसरा नोटिस
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का जल संस्थान ने दूसरा नोटिस भेज दिया है। संस्थान की ओर ने नगरीय क्षेत्र के 87 और ग्रामीण क्षेत्र के 94 उपभोक्ताओं के नोटिस भेजा है। इनके पास जल संस्थान का 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया है।
जल संस्थान ने पानी का बकाया वसूलने के लिए तीन माह पूर्व पहला नोटिस भेजा था। उसके बाद भी कुछ उपभोक्ताओं ने ही बकाया बिल जमा कराए। पहले नोटिस में नगर क्षेत्र से 415431 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र से 103865 रुपये का बकाया ही वसूला गया था। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर लगभग 9002601 रुपये का बिल बकाया रह चुका है। जल संस्थान ने इन उपभोक्ताओं को दूसरा नोटिस भेज दिया है। नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने पर आरसी काटने का निर्णय लिया गया है।
नगर क्षेत्र के बकाएदार
नगर अवशेष धनराशि नोटिस भेजा
चंपावत 1733601 51
लोहाघाट 413366 08
टनकपुर 618132 28
ग्रामीण क्षेत्र के बकाएदारों की सूची
ग्रामीण क्षेत्र अवशेष राशि नोटिस भेजा
चंपावत 837191 20
लोहाघाट 1062834 21
टनकपुर 100474 04
पाटी 2958196 36
बाराकोट 1008801 13
बिल जमा न करने वाले 10 हजार से अधिक के उपभोक्ताओं को एक सप्ताह पूर्व दूसरा नोटिस भेज दिया गया है। बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को एक महीने का समय दिया गया है। उसके बाद भी बिल जमा नहीं किया जाता है, तो बकाएदारों की आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन
-आरके वर्मा, सहायक अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।