{"_id":"5aec96054f1c1bc03d8b6970","slug":"141525454341-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्ककार्की के छात्रों ने केवीके में जाने खेती के नुस्खे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्ककार्की के छात्रों ने केवीके में जाने खेती के नुस्खे
Updated Fri, 04 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण में सुंई स्थित कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में आधुनिक तकनीक से की जा रही संरक्षित खेती किसानी के बारे में जानकारी हासिल की।
केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्हें बेमौसमी खेती के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद शैक्षिक भ्रमण दल ने अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण किया। आश्रम में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के साथ बांज और देवदार के सघन वन देखकर छात्र रोमांचित हो उठे। इस दौरान मार्गदर्शक शिक्षकों की ओर से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान से बाहर की गतिविधियों से अवगत कराया गया। भ्रमण दल में प्रधानाध्यापिका रेखा जोशी, मंजू साह, हेमानाथ रावल, बसंती गोस्वामी, जानकी आर्या, सरस्वती अधिकारी, हिमवत्स संस्था की स्वयंसेवक तनुजा तड़ागी आदि भी शामिल रहे।