{"_id":"5ac662e84f1c1bc4618b5cdf","slug":"141522950888-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी तैराक दल ने दो श्रद्धालु को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी तैराक दल ने दो श्रद्धालु को डूबने से बचाया
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पीएसी 31वीं वाहिनी ई-कंपनी के तैराक दल ने स्नानघाट में नहाते वक्त शारदा में डूब रहे जगेजापुर बरेली निवासी लाखन (20) पुत्र महेंद्र प्रजापति और पप्पू (22) पुत्र रामधन पाल को डूबने से बचा लिया।
यह दोनों मां पूर्णागिरि के दर्शन को यहां आए थे। बृहस्पतिवार को वह शारदा स्नानघाट में स्नान कर रहे थे कि नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद उनके साथियों एवं श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर पीएसी तैराक दल के जवानों ने नदी में छलांग मार दी और उन्हें डूबने से बचा लिया। बचाने वाले दल में प्लाटून कमांडर आन सिंह, कांस्टेबल पप्पू राणा, रामप्रसाद, मनीष भारद्वाज एवं रमेश बिष्ट शामिल थे।