{"_id":"5a467ec84f1c1bfc0f8b692d","slug":"141514569416-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि इंटर कॉलेज और मझगांव ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि इंटर कॉलेज और मझगांव ने मैच जीते
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज और मझगांव की टीम ने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी युवा व्यापारी अभिषेक गोयल ने किया।
पहला मैच पूर्णागिरि इंटर कॉलेज और खटीमा की टीम के बीच हुआ। पूर्णागिरि इंटर कॉलेज ने निर्धारित ओवरों में 94 रनों का स्कोर खड़ा किया। दीपक ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। खटीमा के गेेंदबाज पंकज एवं प्रेम ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में खटीमा की टीम 74 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। विवेक ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। दूसरा मैच मझगांव और मैक्सट्रन स्कूल की टीम के बीच हुआ। मझगांव की टीम ने 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। नीरज ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। मैक्सट्रन स्कूल के जतिन ने दो विकेट लिए।
जवाब में मैक्सट्रन स्कूल की टीम 85 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। अभय चंद ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। मझगांव के गेंदबाज नीरज ने विकेट लिए। मैच के निर्णायक नवीन चंद, अंकित पंत थे। प्रशांत जोशी, निशांत महर ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजन में अविनाश कुमार, अरुण गोस्वामी, सुरेश सामंत, नितेश चंद, सावन आर्या आदि सहयोग दे रहे हैं।