{"_id":"5a467ec14f1c1b0d788b5b8d","slug":"141514569409-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्नीक कॉलेज में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्नीक कॉलेज में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज कर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। कहा कि कालेज में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता वैष्णव गोयल के नेतृत्व में पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं शुक्रवार को तहसील में पहुंच गए। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से उच्चशिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चौथा सत्र चल रहा है। कालेज में कई शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई मेकेनिकल ट्रेड के शिक्षकों के भरोसे चल रही है। सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में एक भी शिक्षक नहीं है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तैनाती न होने से छात्र परेशान हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में दीपक पांडेय, आकाश राधव, गौरव भट्ट, पवन टम्टा, सुमित रे, सूरज गड़कोटी, आनंद यादव, विकास प्रसाद, कोमल गंगवार, सुषमा जोशी, नमिता ढेक, अंकिता , प्रियंका जोशी आदि शामिल थे।