फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cm dhami tanakpur:132 KV sub station will be built in Tanakpur

Uttarakhand: टनकपुर पहुंचे सीएम धामी बोले- आदर्श चंपावत से आदर्श उत्तराखंड तक का सफर तय करेंगे

Thu, 28 Dec 2023 11:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Thu, 28 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी देश के अंतिम छोर पर खड़े गरीब लोग, माता-बहनों को समर्पित है। उनका नेतृत्व देश के विकास और विश्वास की सबसे बड़ी गारंटी है। सीएम ने दावा किया कि वर्ष 2047 तक देश समृद्ध और विकसित होकर नई और श्रेष्ठ पहचान पाएगा।

विज्ञापन
Cm dhami tanakpur:132 KV sub station will be built in Tanakpur
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर में 132 केवी का सब स्टेशन बनेगा। इस सब स्टेशन की घोषणा के साथ ही इसका शिलान्यास भी कर दिया गया है। इसके निर्माण के बाद चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों से लेकर ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा को भी लाभ होगा। सीएम ने कहा कि आदर्श चंपावत से आदर्श उत्तराखंड तक का सफर तय किया जाएगा। सड़क का जाल बिछाने से लेकर स्मार्ट सिटी तक की चंपावत जिले के लिए की जा रही सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को गांधी मैदान में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सालभर के पूर्णागिरि मेले, आईएसबीटी के निर्माण से टनकपुर पहाड़ से लेकर मैदान तक का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इससे रोजगार, व्यापार, अर्थव्यवस्था और तरक्की की नई राह खुलेगी। उन्होंने सरकार के इस संकल्प को तेजी से साकार करने में आम लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी देश के अंतिम छोर पर खड़े गरीब लोग, माता-बहनों को समर्पित है। उनका नेतृत्व देश के विकास और विश्वास की सबसे बड़ी गारंटी है। सीएम ने दावा किया कि वर्ष 2047 तक देश समृद्ध और विकसित होकर नई और श्रेष्ठ पहचान पाएगा। वर्ष 2027 तक देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विकास संकल्प यात्रा से प्रदेश में 63 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले चुनिंदा लोगों को ही ऐसी योजनाओं को लाभ मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पूरन माहरा ने किया।

टनकपुर सर्किल कार्यालय का उद्घाटन, नए भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा निगम के टनकपुर के नए सर्किल कार्यालय का शुभारंभ किया। बुधवार को उन्होंने एसडीओ कार्यालय परिसर में नए सर्किल दफ्तर के उद्घाटन के बाद भवन निर्माण का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। भूमि पूजन पं. गणेश मुरानी ने कराया। सीएम ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

टनकपुर सर्किल कार्यालय में चंपावत के अलावा ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा और सितारगंज विद्युत वितरण खंड शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अनिल कुमार यादव, निदेशक (परिचालन) एमएल प्रसाद, मुख्य अभियंता अतुल सिंह गर्ब्याल और सीई (सिविल) आशीष अरोड़ा, टनकपुर के अधीक्षण अभियंता नवीन सिंह टोलिया, ईई बेगराज सिंह, एसडीओ मयंक भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय आदि मौजूद थे।
 

10 समितियों को 13 लाख के चेक दिए
शिविर में मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी बांटे। जिले की 10 सहकारी समितियों को 13 लाख और एनआरएलएम के अंतर्गत नौ महिला समूहों को नौ लाख रुपये के चेक दिए गए। 10 महिला लाभार्थियों को सीएम महालक्ष्मी किट दी गई। सीएम ने 10 गर्भवतियों की गोद भराई कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। टनकपुर नगर पालिका के 11 नए वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई।

बहादुरी के लिए दोनों महिलाओं की सीएम ने की सराहना
बूम रेंज के जंगल में 26 दिसंबर को बाघ के हमले में ऊचौलीगोठ की गीता देवी की जान बचाने वाली दो महिलाओं जानकी देवी और पार्वती देवी की बहादुरी की मुख्यमंत्री ने सराहना की। साथ ही कहा कि जख्मी गीता देवी को वन विभाग हर तरह से मदद करेगा। 

पांच घरों को अक्षत दिया गया
अयोध्या के राम मंदिर से लाए गए अक्षत मुख्यमंत्री ने पांच लोगों को भेंट किए। वासुदेव जोशी, पूनम देवी, मंजू बोरा, हेमा शाह और सोनू देवी को सीएम ने ये अक्षत भेंट किए। कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस आस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का निर्माण पूरा करवाकर मूर्त रूप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed