फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जलस्तर बढ़ने से अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन रुका

जलस्तर बढ़ने से अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन रुका

Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन रुका
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग ने शारदा के अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र के ऊपरी हिस्से पर सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन निचले हिस्से पर नदी का जल स्तर बढ़ने से सीमांकन रोक दिया है। जलस्तर कम नहीं हुआ तो नदी को ही सीमांकन मान खनिज निकासी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि अप स्ट्रीम के ऊपरी हिस्से पर सीमांकन कर आरसीसी पिलर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन निचले हिस्से पर नदी का जल स्तर अधिक होने से सीमांकन में व्यवधान पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल स्तर कम नहीं हुआ तो नदी को ही सीमा मानकर उप खनिज की निकासी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि एक-दो दिन में अप स्ट्रीम निकासी गेट भी खोलने की तैयारी चल रही है। खनिज की निकासी कब से शुरू होगी, यह वाहन स्वामियों व खनन कारोबारियों पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन मालिकों एवं खनन कारोबारियों की बैठक नौ को
शारदा से खनिज निकासी को लेकर शक्तिमान ट्रक यूनियन और खनन कारोबारियों की बैठक 9 दिसंबर को होगी। यूनियन के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी ने बताया कि बैठक में खनन व्यवस्था के कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाना है। बैठक के बाद ही तय होगा कि खनिज निकासी कब से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed