{"_id":"5be9b7e3bdec22699e087a40","slug":"131542043619-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्म दिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्म दिन मनाया
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। केवि-दो में देश के पहले शिक्षा मंत्री स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय-दो में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व. अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य एचपी वर्मा ने स्व. आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में स्व. आजाद के किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस मौके पर छात्राओं ने ईश वंदना के साथ ही प्रार्थना की। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश के पहले शिक्षा मंत्री के बताए मार्ग पर चलकर सुयोग्य नागरिक बनने का संकल्प लिया। कक्षा दसवीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह रावत और सुयश गहतोड़ी ने स्व. आजाद के जीनवृत्त पर प्रकाश डाला। शिक्षक श्याम लाल, मोहम्मद मुदस्सिर, आनंद मिश्रा, बीके पुष्कर आदि ने सहयोग दिया।