{"_id":"5bd1f91ebdec22697d28abec","slug":"131540487454-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच शुरू:सभी पर्चे वैध पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच शुरू:सभी पर्चे वैध पाए गए
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर निकाय चुनावों में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के दो निर्दलीय प्रत्याशियों (पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी और प्रकाश पांडेय) के नामांकन पत्रों की जांच हुई। निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों पर्चे सही पाए गए। अब अध्यक्ष पद के शेष तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच होगी।
वहीं चंपावत में नौ वार्डों के 15 प्रत्याशियों में से 11 के नामांकन पत्रों की जांच हुई। निर्वाचन अधिकारी पीएस ब्रजवाल ने बताया कि सभी पर्चे सही मिले। बृहस्पतिवार को लोकेश पुनेठा, नंदन तड़ागी, कलावती तड़ागी, रेखा तिवारी, वैभव पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, सुभाष तड़ागी, कविता गोस्वामी, बबीता प्रहरी, लक्ष्मी देवी और रोहित बिष्ट के नामांकन पत्रों की जांच हुई। अब बचे चार प्रत्याशियों के पर्चे शुक्रवार को जांचे जाएंगे।
29 को लॉटरी से दिए जाएंगे चुनाव चिन्ह
लोहाघाट। अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पदों में कई प्रत्याशियों द्वारा एक से चुनाव चिन्ह मांगे जाने पर लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। कई प्रत्याशियों द्वारा एक ही चुनाव चिन्ह को अपनी पहली प्राथमिकता दिए जाने के कारण 29 अक्तूूबर को चुनाव चिन्ह आवंटन के दिन लॉटरी निकालकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि एक ही चुनाव चिन्ह के लिए कई प्रत्याशियों ने आवेदन किया है।