{"_id":"5bad16a0867a557e84649f45","slug":"131538070176-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चैकिंग के दौरान जनता से मधुर व्यवहार रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चैकिंग के दौरान जनता से मधुर व्यवहार रखें
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने हिल पेट्रोल यूनिट के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई करने, विवेचनाओं में गुणवत्ता लाए जाने, वाहन चेकिंग करते समय जनता से मधुर व्यवहार करने, ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। अपराध गोष्ठी में अभियोजन अधिकारी रिंकू वर्मा और आलोक पांडेय ने अभियोगों से संबंधित त्रुटियों के समाधान की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक रतनमणी पांडेय, अभिसूचना निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, रीडर अनुराग सिंह, मीनाक्षी नौटियाल, श्याम चरण जोशी, एसओजी प्रभारी ललित पांडेय, हीरा सिंह, दीपा बिष्ट, हिमांशु पंत सहित सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिसमें एसओजी प्रभारी ललित पांडेय, मनोज बैरी, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, परमजीत सिंह, सुभाष पांडेय, कमल धानिक, कोतवाल सलाउद्दीन खान, विजय कुमार, मंजू पांडेय, विद्यासागर, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, भूपाल सिंह, सीओ राजन सिंह रौतेला, अरुण वर्मा, मनीष खत्री, सुरेंद्र खड़ायत, हरीश प्रसाद, हेमंत कठैत, अरविंद कुमार, ज्योति नेगी, महंगा राम, बृजेश राणा, सुरेंद्र गुंज्याल, देवेंद्र राणा, दीपक नेगी, दीपक कापड़ी, प्रहलाद मर्तोलिया, बिहारी लाल, नवल किशोर, राकेश रौकंली, सद्दाम हुसैन, बंटी राणा आदि शामिल रहे।
बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराएं
टांण गांव में पुलिस ने गोष्ठी आयोजित कर दी जानकारी
चंपावत। रीठासाहिब थाना पुलिस की ओर से ग्राम पंचायत टांण में गोष्ठी कर ग्रामीणों को जागरूक किया। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को नशे का सेवन न करने, नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रतिबंधित भांग की खेती न करने, बाहरी व्यक्तियों, फड़ फेरी लगाने वालों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने, सफाई के नाम पर सोने, चांदी आदि जेवरों में पोलिस करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रकाश बोहरा, पनी राम, जगदीश, ललित जोशी, खीमानंद, उमेश चंद्र, प्रकाश सिंह, सरदार सिंह, भगवान राम, गोपाल सिंह, घनश्याम विनवाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो 27 सीपीटी 03 पी।