{"_id":"5b6f23e44f1c1bf0258b468c","slug":"131534010340-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरी महिला, डोली से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरी महिला, डोली से पहुंचाया अस्पताल
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत जिले के पाटी विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायत गोलडांडा की एक महिला पेड़ से गिरने से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए करीब 16 किलोमीटर डोली के सहारे सड़क तक कौडार गांव लाया गया। यहां से उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया।
गोलडांडा ग्राम पंचायत की हीरा देवी (48) पत्नी भवानी दत्त शुक्रवार को पेड़ से गिर गई। खाई में गिरने से महिला को पांव और शरीर के कई हिस्सों में काफी चोंटे आईं। उन्हें गांव से डोली के जरिये सड़क तक लाया गया।
गोलडांडा से 16 किमी दूर सड़क मार्ग कौडर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को चार घंटे से अधिक समय लगा। महेश रेकुणी, दिवान सिंह, गिरीश, धीरज, दीपक चंद्र, अमर, गणेश राम, जगदीश राम, हरीश सिंह, मदन आदि ग्रामीणों ने डोली से हीरा देवी को सड़क तक पहुंचाया। यहां से हीरा देवी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।