{"_id":"5b463c2e4f1c1b0a278b5d53","slug":"131531329582-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत से शादी कराने पहुंचे दो परिवारों की हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत से शादी कराने पहुंचे दो परिवारों की हुई फजीहत
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पीलीभीत से अपने रिश्तेदार के यहां शादी कराने के लिए पहुंचे दो परिवारों के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। अलबत्ता पुलिस की ओर से दोनों परिवारों के जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बुधवार को शादी की इजाजत दे दी।
कोतवाल सलाउद्दीन खान के अनुसार मंगलवार रात पीलीभीत से दो परिवार चंपावत में दुकान चलाने वाले अपने रिश्तेदार के यहां शादी रचाने पहुंचे थे। दोनो ही पक्ष के बाहरी होने के कारण व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी लारा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शादी के जश्न में खलल पड़ गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को बाजार चौकी ले आई। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में दोनों पक्षों ने बताया कि जिनके यहां शादी रचाई जा रही थी वह उनके रिश्तेदार हैं। बताया कि दोनों पक्षों के लोगों की आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज सही पाए गए और दूल्हा तथा दुल्हन दोनों ही बालिग थे। इसके चलते दोनों को शादी करने की इजाजत दे दी। बुधवार सुबह दोनों की शादी हो गई।