{"_id":"5a3e8e6c4f1c1bc5758bad83","slug":"131514049132-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के खिलाफ सड़क पर उतरा वाल्मीकि समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान के खिलाफ सड़क पर उतरा वाल्मीकि समाज
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वाल्मीकि समाज के लोग शनिवार को अभिनेता सलमान के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय एवं महाराष्ट्र सरकार के समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई का आग्रह किया है।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले संगठन के शाखा अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि के नेतृत्व में सड़क पर उतरे वाल्मीकि समाज के लोग जुलूस की शक्ल में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित कर सलमान ने गलत किया है। उनकी टिप्पणी से वाल्मीकि समाज के सम्मान को ठेस पहुंची। प्रदर्शन में राकेश वाल्मीकि, उर्मिला देवी, सुुरेश कुमार, विशाल, छत्रपाल, पप्पू, रमेश, सीमा देवी आदि शामिल थे।