{"_id":"59d916964f1c1bd9798b5568","slug":"131507399318-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ के आठ पदों के लिए तेरह नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ के आठ पदों के लिए तेरह नामांकन
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 13 दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नरेश फिरमाल द्वारा नामांकन कराने के बाद छात्रा किरन राजपूत ने बतौर निर्दलीय नामांकन कराया है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मनीषा जोशी एवं संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के शुभम प्रसाद ने नामांकन किया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के शिवम माहेश्वर, एनएसयूआई के रोहित मित्तल, सचिव पद पर एबीवीपी के पंकज पांडेय, एनएसयूआई के शहरोज हुसैन, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ललित मेहरा, एनएसयूआई के करन राम, संकाय प्रतिनिधि में एबीवीपी के मोहम्मद फुकरान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मयंक पंत, ललित ने नामांकन कराया है। रविवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में प्राचार्य डा. जीप्रकाश के अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. सीएस साहू, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. सुल्तान सिंह यादव शामिल थे।