{"_id":"59d125044f1c1b7a548b5265","slug":"131506878724-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी के पास खाई में गिर पिकअप, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी के पास खाई में गिर पिकअप, तीन घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर अमोड़ी के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के बाद तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मीनाबाजार लोहाघाट निवासी रमेश चंद्र पांडेय (65) पुत्र लोकमणी पांडेय पिकअप वाहन (यूके 03 सीए/0839) में सामान लेकर देहरादून पुत्र के पास जा रहे थे कि अमोड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा।
हादसे में रमेश चंद्र पांडेय के अलावा बापरू लोहाघाट निवासी चालक राजेश (22) पुत्र मोहन चंद्र, मीनाबाजार लोहाघाट निवासी गणेश राम (42) पुत्र भवानी दत्त घायल हो गए। सूचना पर 108 वाहन से तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।