{"_id":"59ce87b54f1c1bac538b4fe4","slug":"131506707381-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत मंच में दो दिनी जागरूकता शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत मंच में दो दिनी जागरूकता शिविर शुरू
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। उद्योग विभाग और स्वयंसेवी संस्था निधि की ओर से जिले के 28 स्थानों में दो दिनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सीमांत मंच में शिविर का शुभारंभ करते हुए उद्योग महाप्रबंधक जीबी जोशी ने बताया कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सरकारी तकनीकी संस्थानों और कालेजों में बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निधि संस्था के सचिव डॉ.सुनील पांडेय ने कहा कि पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए तकनीकी ज्ञान और अनुदान योजनाओं का युवा लाभ उठाएं। मास्टर ट्रेनर हरीश कुमार ने उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान पूजा महर की अध्यक्षता में शुरू हुए शिविर के मौके पर कैलाश शर्मा, घनश्याम जोशी आदि ने भी विचार रखे।