फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण

शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण

Sun, 24 Sep 2017 10:49 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के शिक्षकों को नियमित वेतन न मिलने, सार्वजनिक अवकाश में आकस्मिक अवकाश लगाने और स्थानांतरण एक्ट लागू नहीं करने पर आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री जगदीश सिंह अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग उठाई।

ब्लाक मंत्री पदमाकर मिश्र ने रमसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और अन्य कार्मिकों को नियमित मानदेय देने, सार्वजनिक अवकाश के दिन उच्च अधिकारी के आदेशानुसार कार्य निष्पादन के लिए कार्यालय में मौजूद होने पर प्रतिकर अवकाश देने की मांग उठाई। जनपदीय अध्यक्ष पान सिंह मेहता ने तत्काल स्थानांतरण एक्ट को लागू करते हुए वर्तमान शिक्षा सत्र में स्थानांतरण करने की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के द्वारा देहरादून जनपद में कार्यरत शिक्षिका के साथ अभद्रता की निंदा करते हुए जिले के शिक्षाधिकारियों द्वारा शिक्षकों व प्रधानाचार्यों से शिष्ट व्यवहार करने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष सतीश जोशी ने 2008 से 2013 और उसके बाद के कोटिकरण में तत्काल सुधार की मांग की। संयुक्त मंत्री ने एलटी से प्रवक्ता और एलटी प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर जल्द पदोन्नति की मांग रखी। इस मौके पर जीवन कलौली, प्रताप सिंह कुलियाल, विरल प्रताप, सुधाकर जोशी, गोविंद मेहता, तिलक राम, अरिमर्दन सिंह, रमेश चंद्र भट्ट, कैलाश गिरि, ओम प्रकाश, सुरेश प्रसाद, सत्येंद्र भंडारी, जगदीश आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed