फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13 development works will be done in Champawat at a cost of Rs 118.67 lakh.

Champawat News: चंपावत में 118.67 लाख की लागत से होंगे 13 विकास कार्य

Thu, 30 Nov 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 30 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
13 development works will be done in Champawat at a cost of Rs 118.67 lakh.
चंपावत। नगरपालिका परिषद की ओर से विभिन्न वार्डो मेंं 118.67 लाख की लागत से 13 विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्य वित्त आयोग मद, 15वां वित्त और निकाय निधि के अंतर्गत नगरपालिका बोर्ड की ओर से प्रस्तावित कार्यो के तहत विकास कार्यो के लिए धनराशि का आवंटन किया गया है। इसके तहत विभिन्न वार्डो में सौंदर्यीकरण कार्यो के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और ह्यूम पाइप बिछाने के साथ ही नालों में पटाल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या तीन मल्ली मादली में 10.04 लाख की लागत से क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत और ह्यूम पाइप निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या एक छतार से डड़ाबिष्ट तक 5.86 लाख की लागत से ह्यूम नाली निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या छह जूप में 14.12 लाख रुपये की लागत से नाले के ऊपर पटाल निर्माण का कार्य किया जाएगा। गोरलचौड़ वार्ड में 7.500 लाख से पुलिया निर्माण और नाला मरम्मत, 6.47 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स, 13.67 लाख से सीसी मार्ग, जूप वार्ड में 12.99 लाख से सीसी मार्ग, 14.12 लाख से पटाल निर्माण, नागनाथ वार्ड में 3.37 लाख से ह्यूम पाइप, 8.81 लाख से सीसी मार्ग, बालेश्वर वार्ड में 8.89 लाख से नाली निर्माण, 5.23 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स और 7.11 लाख रुपये की लागत से पटाल निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
नगरपालिका की ओर से विभिन्न वार्डो में राज्य वित्त, 15वां वित्त और निकाय निधि के तहत प्रस्तावित कार्यो के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य छह माह की अवधि में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed