{"_id":"5c96681dbdec2207143e90d1","slug":"121553360925-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफल्टा और रायल के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफल्टा और रायल के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत गांव रायल और कफल्टा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को लेकर शनिवार को कफल्टा में बैठक की। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कफल्टा में 600 और रायल में 210 मतदाता हैं। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी गांव में सड़क नहीं पहुंची है।
कहा कि ग्रामीण सात किमी की पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि 2007 में सड़क स्वीकृत हो गई थी लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। बैठक में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान आशा देवी, संतोष सिंह, जानकी, गणेश सिंह, नारायण सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम राम, मदन राम, तान सिंह आदि मौजूद रहे।