{"_id":"5bd4ad40bdec2269360cae7b","slug":"121540664640-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव पर सीमा सील करने को लेकर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव पर सीमा सील करने को लेकर होगी चर्चा
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। भारत नेपाल अधिकारियों की समन्वयक बैठक रविवार को बनबसा एनएचपीसी स्थित अतिथिगृह में होगी। इसमें दोनों देशों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाने, निकाय चुनाव पर सीमा सील करने को लेकर चर्चा करेंगे।
लंबे समय बाद हो रही भारत नेपाल के अधिकारियों की बैठक में पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। सीमा पर सुरक्षा, तस्करी, मानव तस्करी, नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण आदि पर मंथन किया जाएगा। माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर 18 नवंबर को चुनाव वाले दिन सीमा सील करने को लेकर आपसी सहमति बनाने पर भी अहम फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि दोनों देशों के बीच होने वाले चुनाव के दौरान भारत नेपाल सीमा को 24 से 48 घंटे तक के लिए सील किया जाता है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि कुमाऊं जोन के आईजी पूरन सिंह रावत भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।