फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अशोक चौधरी बने चंपावत भेषज संघ अध्यक्ष

अशोक चौधरी बने चंपावत भेषज संघ अध्यक्ष

Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अशोक चौधरी बने चंपावत भेषज संघ अध्यक्ष
चंपावत। भाजपा नेता एडवोकेट अशोक चौधरी चंपावत जिला भेषज सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की चाहत रखने वाले दूसरे सदस्य के पास प्रस्ताव और अनुमोदक की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। वहीं माया चौड़ाकोटी उपाध्यक्ष और मुन्नी माहरा प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव अधिकारी ज्ञान प्रकाश दुर्गापाल ने तीनों प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचन का एलान किया।
विज्ञापन


सात सदस्यीय भेषज संघ में तीनों पदों पर एक-एक नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन की राह बनी। निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक चौधरी दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए। भेषज संघ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा डॉ. कुंदन बोहरा, गिरधर राम, कुंदन राणा, किशोर पांडेय और प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य हीरा सिंह अधिकारी हैं।
विज्ञापन



भेषज संघ के सचिव कमलेंद्र सिंह यादव, भगवत शरण साह, प्रकाश भट्ट ने चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहयोग किया। उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा ने निर्वाचित प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहां मुकेश कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीतांबर चौथी बार बने भेषज संघ के अध्यक्ष
पिथौरागढ़। जिला भेषज संघ के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। पीतांबर पंत चौथी बार संघ के अध्यक्ष चुने गए। बृहस्पतिवार को जिला भेषज संघ कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पहले संचालक मंडल का गठन किया गया। इसमें आनंदी चौहान, फकीर राम, पुष्कर पंत, गीता पंत, प्रकाश पंत, नवीन पांडेय, पीतांबर पंत, प्रहलाद सिंह को शामिल किया गया।


इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए पीतांबर पंत और उपाध्यक्ष पद पर नवीन पांडेय ने नामांकन किया। किसी अन्य के नामांकन नहीं करने पर पीतांबर पंत को अध्यक्ष और नवीन पांडेय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हरीश चंद्र पंत, फकीर राम को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी, रमेश पंत और फकीर राम को जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के लिए, गजेंद्र सिंह को उत्तराखंड राज्य सहकारी विवरण संघ देहरादून के लिए प्रतिनिधि चुना गया। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शपथ दिलाई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, भूपेश पंत, रमेश पंत, ललित पंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, भगवान बल्लभ पंत, राजेंद्र भट्ट, लक्ष्मी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed