{"_id":"5b12e6404f1c1bfd6e8b5e0e","slug":"121527965248-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा के दिन सुचारू हो बारहमासी सड़क पर आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा के दिन सुचारू हो बारहमासी सड़क पर आवाजाही
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रविवार को पिथौरागढ़ में होने वाली पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के के मद्देनजर लोगों ने लोहाघाट से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग पर यातायात सुचारु रखने की मांग की है। ताकि छात्र-छात्राओं को समय से परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
लोहाघाट के व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, मनोज गर्ग, कीर्ति बगौली, विवेक ओली आदि ने कहा कि रविवार को सुबह नौ बजे से होने वाली पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का पिथौरागढ़ में केंद्र है। लोहाघाट व चंपावत से भी कई परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए सुबह पिथौरागढ़ जाएंगे। बारहमासी सड़क निर्माण के चलते इस मार्ग में जाम लगने से परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों में पहुंचने में परेशानी हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से रविवार को सड़क को सुचारु रखने की मांग की है, ताकि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने परीक्षा के समय सड़क पर काम के चलते यातायात अवरुद्ध न करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो