{"_id":"572f6c664f1c1b42585ccf07","slug":"12-mm-rainfall-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में हुई 12 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में हुई 12 एमएम बारिश
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत, लोहाघाट सहित पूरे पहाड़ में शनिवार रात और रविवार को जोरदार बारिश हुई। चंपावत में 12 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। नदी के जल स्तर में 98 क्यूसेक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शारदा के जल स्तर भी बढ़ा है। शारदा हेडवर्कस बनबसा के उप खंड अभियंता बलवीर सिंह यादव ने बताया कि रविवार को जल स्तर 5098 क्यूसेक था। जबकि शनिवार को ये 5000 क्यूसेक रहा। वहीं पिछले साल 8 मई को 3788 क्यूसेक जल स्तर था।
विज्ञापन
खेतों के लिए मुफीद बारिश
ये बारिश खेत-खलिहानों के लिए बेहद फायदेमंद है। रमेश जोशी सहित तमाम काश्तकारों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं से लेकर आलू सहित तमाम सब्जियों के लिए भी फायदेमंद होगी। कृषि और उद्यान विभाग का कहना है कि बारिश से खेती को फायदा होने के साथ आगे होने वाली बुवाई के लिए भी खेतों को नमी मिलेगी। अलबत्ता अभी भी इस बारिश से पेयजल स्रोतों में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आग सेंकने लगे लोग
पहाड़ में हुई बारिश ने मौसम के मिजाज को भी बदल दिया। कल तक पंखा चलाने वाले लोग रविवार को अंगीठी के सामने आग सेंकते नजर आए। यहां कई जगह लोग आग को घेरे बैठे रहे। वहीं गरम कपड़े भी एक बार फिर निकल आए।
विज्ञापन
मूलाकोट में पेयजल टैंक ध्वस्त
मलबे से पाटी के मूलाकोट की नेलोड़ी पेयजल योजना और पेयजल टैंक के साथ ही पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गया। हरसिंह अधिकारी का कहना है कि योजना और टैंक के टूटने से गांव में पेयजल का संकट हो रहा है। उन्होंने टैंक की मरम्मत के साथ ही वैकल्पिक योजना की मांग की है।