{"_id":"5cb22334bdec223c992768b2","slug":"11555178292-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। चैत्र नवरात्र के अष्टमी-नवमी के दिन बापरू और तड़ाग में लगे मेले में मां भगवती की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोक देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। तड़ाग में सप्तमी की रात शुक्रवार को देवी जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण किया।
शनिवार सुबह से तड़ाग में ग्रामीणों ने विशेष पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों से गांव से एक किमी दूर मां झूमाधुरी की तलहटी में स्थित मां भगवती मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। डोले में सवार भगवती के डांगर संदीप सिंह ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
इधर बापरू में लगे मेले में बंतोली और बापरू गांवों से देवी रथ यात्राएं निकाली गईं। बापरू के रथ में सवार गिरीश बोहरा और बंतोली के रथ में गीता देवी और नारायण सिंह ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
शोभायात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते और अक्षत-पुष्प की वर्षा करते हुए हुए चल रही थी। देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
भजो मन राम सिया जपो मन राम सिया...
कनेड़ा में भजन संध्या का आयोजन, भक्ति में सराबोर हुए लोग
लोहाघाट (चंपावत)। चैत्र नवरात्र में ग्राम सभा पाटन के कनेड़ा में लीला पांडेय के आवास पर भजन संध्या हुई। महिलाओं ने ढोलक, चिमटे और मजीरे की धुन पर भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।
बसंती पांडेय ने भजो मन राम सिया जपो मन राम सिया, राजेश्वरी पाटनी ने तुम सजाती रहो हम सजाते रहें, मेजवान लीला पांडेय ने ओढ़ी-ओढ़ी रे मैया जी ने लाल चुनरी, भुवनेश्वरी पाटनी ने बड़ो प्यारो लागो धाम मेरी शेरावाली मैया, पुष्पा कुलेठा ने जय बजरंगी हनुमाना सारा जग है यह तेरा दीवाना, हेमा पाटनी ने खोलो किस्मत के ताले मैया जी मेरा भाग्य लिख दो, इंदिरा पाटनी ने सीढ़ी चढ़के मैं मां के द्वार चली, हेमा तिवारी ने कैसी बजाई बंशी कन्हैया मेरे दिल को चुरा ले गई, विमला पाटनी चौक पुराऊं द्वारे कलश भराऊं, पुष्पा पाटनी ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, माया पाटनी ने कल्याण करो मां सभी भक्तों का, इस मौके पर रेनू पाटनी, चंपा पाटनी, मंजू पाटनी, ममता पाटनी, हीरा पाटनी, कविता पाटनी, चनी पाटनी, अंकित पाटनी आदि मौजूद रहे।