{"_id":"5ca79655bdec2213fe5d380d","slug":"11554486869-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की कमी होने पर आरओ अल्मोड़ा से करें मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की कमी होने पर आरओ अल्मोड़ा से करें मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण, सखी बूथों का निर्धारण और महिला कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईवीएम की कमी होने पर रिटर्निंग आफीसर अल्मोड़ा से संपर्क कर मांग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले में पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है लेकिन दूरस्थ पोलिंग स्टेशनों के लिए अतिरिक्त ईवीएम की आवश्यकता होगी। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कंडीडेट सेटिंग के बाद अतिरिक्त ईवीएम अल्मोड़ा से प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 16 ईवीएम प्रयुक्त की गई थी जिसमें से तीन ईवीएम खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टरों की लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम सक्रिय कर लिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया, एआरओ अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, ईवीएम मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।