{"_id":"5c08026bbdec2241946b4697","slug":"11544028779-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन को दिया समर्थन
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून में चल रहे बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के आंदोलन को बीपीएड प्रशिक्षुओं ने समर्थन दिया। प्रशिक्षुओं का कहना था कि जब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बीपीएड प्रशिक्षित त्रिभुवन मुरारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून में बीपीएड और एमपीएड बेरोजगार 275 दिन से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है।
देहरादून में आमरण अनशन पर बैठी पुष्पा पाटनी ने फोन वार्ता पर बताया कि वह अपना घरबार छोड़कर नियुक्ति की आस पर साथियों के साथ आंदोलन पर बैठी हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। प्रशिक्षितों ने सरकार से नियुक्ति न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मनोज कुमार, किरन कुमार, उमेश कालाकोटी, उमेश गहतोड़ी, योगेश ओली, दीपमाला राय, प्रकाश नेगी, ललित ओली, सविता रावत, मंजू कठायत आदि मौजूद रहे।