{"_id":"5ba1373c867a55012c350a07","slug":"11537292092-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, स्पष्टीकरण तलब
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की 26 टीमों ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर उपस्थिति जांची। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से किए गए निरीक्षण में अलग-अलग विभागों में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड, सूचना विभाग, एनआरएचएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, प्रभारी कृषि रक्षा केंद्र, सहायक अभियंता सिंचाई उपखंड तृतीय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, उपनिबंधक, सेवायोजन कार्यालय और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान एनआरएचएम में कंप्यूटर ऑपरेटर अनीता भट्ट और डाटा मैनेजर राजेंद्र गड़कोटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक गौरव पटियाल, जिला अस्पताल में डॉ. रजनी शर्मा अनुपस्थित मिले। इसके अलावा तहसील कार्यालय में अनुसेवक केशर सिंह के चार सितंबर से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।