{"_id":"5b4ce5b74f1c1be94b8b517b","slug":"11531766199-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे 50 फीसदी पॉलीहाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे 50 फीसदी पॉलीहाउस
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में कृषि उद्यान संबंधी कार्यों में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने के लिए सरकारी खर्च से लगने वाले पॉलीहाउस में से 50 फीसदी महिला स्वयं सहायता समूहों को दिए जाएंगे।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि पॉलीहाउस वितरण में 50 प्रतिशत महिला स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी बनाये रखने के लिए उनकी अध्यक्षता में गठित समिति में परियोजना निदेशक और जिला विकास अधिकारी सदस्य नामित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों को वित्तपोषित भी किया जा रहा है। इस मौके पर परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में जय मां पूर्णागिरि की अध्यक्ष कमला महर, दुर्गा मां समूह की मंजू अधिकारी, गुरु गोरखनाथ समूह की प्रिया पुजारी, कैल पालेश्वर की उज्ज्वला, जय मां गौरा स्वयं सहायता समूह की अनीता, शिव शक्ति की हेमा देवी, एकता समूह की मुन्नी देवी, जय महाकाली की नीमा बिनवाल, मां भगवती की कमला कार्की आदि ने विचार रखे।