{"_id":"5b4798354f1c1bc3248b5e5d","slug":"11531418677-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करें
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड आउटसोर्स यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों में तैनात मेट और बेलदार का पदनाम बदलकर देखरेख कर्ता, श्रमिक सुपरवाइजर किया जाए। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मियों को 11 माह के अनुबंध में रखा जाय। उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों को ईपीएफ एवं ईएसआई का भुगतान विभाग की ओर से किए जाने, आउटसोर्स एजेंसी को एक बार कार्य देकर उपनल की तरह हर वर्ष नवीनीकरण किए जाने, आउटसोर्स कर्मियों से बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य न लिए जाने, बीटों के अनुसार गैंग का गठन करने और श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण किए जाने की समस्याएं उठाई गई हैं।