{"_id":"5aa023904f1c1bb5568b7779","slug":"11520444304-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागनाथ वार्ड में शुरू हुआ सीसी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागनाथ वार्ड में शुरू हुआ सीसी का काम
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत विकासखंड को जाने वाले मोटर मार्ग में नागनाथ मंदिर के पास मार्ग में सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को इस काम का शुभारंभ किया गया। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में सड़क पर डाली रेता-रोड़ी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
चंपावत पुरानी बाजार से विकासखंड को जाने वाले मोटर मार्ग में नागनाथ मंदिर के पास सीसी मार्ग का निर्माण होना था। इसके लिए ठेकेदार ने होली से पूर्व से यहां निर्माण सामग्री डाल दी है। मगर काम शुरू नहीं होने और रास्ते में रेता व रोड़ी पड़ने से बाइक सवारों को परेशानी हो रही थी। वहीं चौपहिया वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद हो गई थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में लोगों की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसका असर हुआ है और लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए काम शुरू कराया।
लोनिवि के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि नागनाथ मंदिर के नजदीक करीब 300 मीटर लंबे सीसी का काम बुधवार से शुरू करा दिया गया है। सीसी के अलावा नाली का निर्माण कराया जाएगा। करीब 12 लाख रुपये के निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं लोगों को परेशानी से बचाने के लिए मार्ग के दोनों तरफ रस्से डालकर आवाजाही को भी रोक दिया गया है।