{"_id":"5a4920084f1c1b86698c4c5d","slug":"11514741768-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं और पीआरडी जवानों को दिया आपदा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं और पीआरडी जवानों को दिया आपदा का प्रशिक्षण
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। युवाओं और पीआरडी जवानों को आपदा से बचाव के गुर सीखाए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग इन जवानों और युवाओं को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त युवा व जवान आपदा आने की स्थिति में राहत और बचाव कार्य में सहयोग करेंगे।
रियल संस्था के मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह रावत ने रविवार को गंडकी नदी में युवाओं और पीआरडी जवानों को रस्से के सहारे नदी पार करने की बारीक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जुमारिंग, रैपलिंग, माउंट क्लाइबिंग और रस्सी के सहारे नदी पार करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान राफ्ट, बांस और रस्सी के सहारे नदी पार करना और घायल व्यक्तियों को बचाना सिखाया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि भविष्य में जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आपदा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 22 युवा और पीआरडी के जवान हिस्सा ले रहे हैं।